फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सड़क हादसे में दंपति समेत छह घायल

सड़क हादसे में दंपति समेत छह घायल

Sat, 22 Sep 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दंपति समेत छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। सड़क हादसों में बाइक सवार दंपति समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।


लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी रत्नेश शुक्रवार सुबह बाइक से सदर कोतवाली के सरोसी गांव ससुराल आ रहे थे। साथ में पत्नी विनीता व दो बच्चे अराध्या (3) व अंशिका (12) भी थी। अभी वह अजगैन कोतवाली के निकट पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे दूध टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। टैंकर की टक्कर से बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।
विज्ञापन



हादसे के वक्त रत्नेश ने सिर पर हेलमेट पहन रखा था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देख विनीता को कानपुर रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसी तरह पुरवा कोतवाली क्षेत्र के चमियानी निवासी सजाक अली (22) शुक्रवार सुबह पड़ोसी महफूज (32) के साथ बाइक से पुरवा आ रहा था। अभी वह खिन्नी मोड़ के निकट पहुंचा था तभी सामने से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- घायलों में महिला की हालत गंभीर, कानपुर किया गया रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed