फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   चेकिंग में पकड़े गए 28 बिजली चोरों पर मुकदमा

चेकिंग में पकड़े गए 28 बिजली चोरों पर मुकदमा

Wed, 04 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग में पकड़े गए 28 बिजली चोरों पर मुकदमा

विज्ञापन
बकाये में कटा कनेक्शन तो बन गए कटियाबाज


उन्नाव। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बकाये में कनेक्शन काटा तो उपभोक्ता कटियाबाज बन गए। मंगलवार को चेकिंग के दौरान यह खुलासा हुआ। ऐसे 27 लोगों के खिलाफ विभाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही 10 हजार से ज्यादा के 27 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए।


जिले में बिजली चोरी रोकने और बकायेदारों पर शिकंजा कसने के लिए क्षेत्रवार अवर अभियंताओं के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों ने मंगलवार को क्षेत्र में चेकिंग की। बीघापुर में चेकिंग के दौरान पूर्व में बकाये पर काटे जा चुके 16 बिजली कनेक्शन दोबारा जुड़े मिले। इसके अलावा बिहार थानाक्षेत्र में नौ और पुरवा में दो उपभोक्ता बकाये पर काटे जा चुके कनेक्शन को दोबारा जोड़कर बिजली जलाते पकड़े गए। इन सभी पर बीघापुर, बिहार और पुरवा थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं बिहार में एक को बिजली चोरी करते रंगेहाथों पकड़ा गया।
विज्ञापन



जांच के दौरान 10 हजार से अधिक बिजली बिल बकाये पर 27 घरेलू व कामर्शियल उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए। इन्हें सख्त हिदायत दी गई कि यदि बिना बकाया जमा किए दोबारा कनेक्शन जुड़ा मिला तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- चेकिंग में पकड़े गए 28 बिजली चोर, विद्युत वितरण खंड प्रथम क्षेत्र में चला चेकिंग अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed