{"_id":"5c7c1e1ebdec2273a13578d7","slug":"141551638046-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार श्रमिक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार श्रमिक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के संडीला मार्ग पर रविवार सुबह करीब सात बजे तेज रफ्तार ट्रक और टेंपो में भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो में बैठे एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि दो मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित भाग निकला।
बांगरमऊ कोतवाली के आशायस गांव निवासी रमई(50) अपने साथी रामदास (51) व इस्लामुद्दीन(35) पुत्र इमामबक्स के साथ मजदूरी करने के लिए निकले थे। तीनों टेंपो से संडीला जा रहे थे। बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर आरएस पब्लिक स्कूल के निकट विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में सीधे टक्कर मार दी। हादसे में रमई की घटनास्थल पर मौत हो गई।
वहीं रामदास व इस्लामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना के बाद टेंपो चालक भी मौके पर नहीं मिला। मृतक रमई की पत्नी रामदेई दोनों आखों से दिव्यांग हैं। एक बेटा है। जिसका विवाह हो चुका है। मजदूरी कर वह परिवार का पालने पोषण करता था। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
-घायलों की हालत गंभीर, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
-बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर हुआ हादसा, चालक ट्रक भाग निकला