{"_id":"5b37d6994f1c1b53268b8be5","slug":"141530386073-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाउज में बटन की जगह हुक लगाने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लाउज में बटन की जगह हुक लगाने पर हंगामा
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनिक। अजगैन कोतवाली के गांव बशीरतगंज में ब्लाउज में बटन की जगह हुक लगाने पर युवक ने ब्यूटी पार्लर संचालिका से विवाद किया। कुछ देर बाद युवक अपने पिता व कई अन्य लोगों को लेकर पार्लर पहुंचा और मारपीट कर दुकान में पथराव भी किया गया। पीड़िता ने दुकान में रखी नगदी भी लूट ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो ज्ञात व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बशीरतगंज निवासी वंदना पत्नी संतोष का कसबे में ही ब्यूटी पार्लर है। इसमें लेडीज कपड़ों की सिलाई भी होती है। कुछ दिन पहले गजाखेड़ा गांव निवासी संदीप ने ब्लाउज सिलने को दिया था। शनिवार को वह ब्लाउज लेने पहुंचा तो उसमें बटन की जगह हुक लगे देख विवाद करने लगा। वंदना ने अपने पति, ससुर महाबीर व देवर जितेंद्र को बुला लिया।
तीनों ने संदीप को डांटकर भगा दिया। कुछ देर बाद संदीप अपने पिता सुंदर व करीब दो दर्जन साथियों के साथ आया और गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। इस दौरान दुकान में पथराव और तोड़फोड़ भी की गई। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- ब्यूटी पार्लर में तोड़फोड़, रुपये लूट ले जाने का आरोप
- दो ज्ञात व तीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज