फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   गलत नीयत से युवक ने किशोरी को दबोचा, चीखने पर भागा

गलत नीयत से युवक ने किशोरी को दबोचा, चीखने पर भागा

Tue, 26 Jun 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
गलत नीयत से युवक ने किशोरी को दबोचा, चीखने पर भागा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शुक्रवार रात घर के बाहर सो रही किशोरी को पड़ोसी युवक ने दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के चीखने पर परिजनों की नींद खुल गई। उन्होंने आरोपी का पीछा किया तो वह भाग निकला। कोतवाली में सुनवाई न होने पर किशोरी पिता के साथ एसपी से मिली। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ तीन दिन होने पर भी कार्रवाई नहीं की गई।


एक मोहल्ला निवासी किशोरी घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले अजय ने रात में उसे दबोच लिया। किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसने का प्रयास करने के साथ ही उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के चीखने पर परिजनों की नींद खुल गई। पिता के साथ अन्य परिजनों ने आरोपी अजय का पीछा किया लेकिन वह भाग निकला। पीड़िता की कोतवाली में सुनवाई नहीं हुई तो तो सीधे एसपी कार्यालय पहुंच गई।
विज्ञापन


एसपी हरीश कुमार से मिलकर मामले की जानकारी दी। पिता ने बताया कि मुकदमा दर्ज किए हुए तीन दिन से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने न्याय के लिए सीएम, प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी, डीएम को भी पत्र भेजा है। एसपी हरीश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अजगैन कोतवाली के एक गांव निवासी युवती ने चार दिन देवर पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने व पचास हजार रुपये हड़पने की शिकायत की थी। एसपी ने कोतवाल को जांच के आदेश दिए थे। लेकिन पुलिस ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता का आरोप है कि अब उसे धमकी दी जा रही है। सोमवार को पीड़ित दोबारा एसपी से मिली और न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने महिला थानाध्यक्ष पर बदसलूकी का भी आरोप लगाया है।

- एसपी के निर्देश पर दर्ज हुई रिपोर्ट, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed