{"_id":"5b26b0264f1c1b5d748b55a3","slug":"141529262118-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का बाग में फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का बाग में फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मौरावां। थानाक्षेत्र के गांव गुलरिहा में एक महिला का शव गांव के बाहर बाग में दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर में तीन चोटों के निशान मिले हैं। इससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि पहले उसे पीटा गया। वहीं स्लाइड भी बनाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायबरेली के लालगंज निवासी रोली यादव (21) पत्नी उमेश एक सप्ताह पहले मायके थानाक्षेत्र के गांव गुलरिहा आई थी। शनिवार रात वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की तो उसका शव गांव के उदयभान के बाग में शीशम के पेड़ पर दुपट्टे से लटकता मिला।
पिता काली प्रसाद शव को फंदे से उतारकर घर ले आया। बाद में पुलिस को सूचना देने के साथ ही पति को जानकारी दी गई। पति बिहार के पटना में नौकरी करता है। उसे सोमवार को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में भाग लेना है। पिता ने बताया कि बेटी का विवाह 10 दिसंबर 2017 में हुआ था। बेटी ने फांसी किस कारण लगाई, इसकी जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष मोहम्मद अशरफ ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
- एक सप्ताह पहले मायके आई थी महिला
- शनिवार शाम शौच जाने को घर से निकली थी
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में मिली तीन चोटें