फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   चार घरों से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

चार घरों से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

Mon, 21 Aug 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
चार घरों से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
औरास/मौरावां। अलग-अलग थानाक्षेत्रों के दो गांवों में अप्रवासी भारतीय समेत चार घरों को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों का माल पार कर दिया। रविवार सुबह परिजन उठे और सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


औरास में घर वाले सोते रहे, चोर ले गए नगदी-जेवरात
औरास थानाक्षेत्र के विसवल गांव निवासी राम विलास यादव पत्नी रानी व बेटी प्रियंका के साथ छत पर सो रहे थे। रात में चोर सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़े और घर के अंदर दाखिल हो गए। घर के भीतर कोठरी में कुछ न मिलने पर गैलरी का दरवाजा खोलकर बाहर आ गए। बाहर की ओर बने कमरे का ताला तोड़ा और उसमें रखी 15000 रुपये की नगदी व करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात पार कर ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद रामविलास के पड़ोसी दीन मोहम्मद के घर को निशाना बनाया। दीन मोहम्मद पत्नी नूरजहां, बेटी मैनाज व बेटे शान मोहम्मद के साथ छत पर सो रहे थे। देर रात में पीछे की दीवार फांदकर घर दाखिल हुए चोर बक्सा उठा ले गए। चोर ने 12000 रुपये की नगदी और 50 हजार रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए। परिजनों को सुबह घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घर से करीब तीन सौ मीटर दूर रामभोली की बाग में बक्से पड़े मिले। थोड़ी दूर पर एक तालाब में सीढ़ी भी पड़ी मिली। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिवासी भारतीय समेत दो घरों में चोरी
मौरावां थानाक्षेत्र के गांव पारा निवासी अनिवासी भारतीय प्रमोद कुमार कुरील के घर में चोर छत के रास्ते से आंगन में उतरे और कमरे का ताला तोड़कर तीन बक्से उठा ले गए। परिवार के लोग जब सो कर उठे तो देखा कमरे का ताला टूटा हुआ था। बक्से गायब थे। यह देख उनके होश उड़ गए। आस-पास पता लगाया तो देखा गांव के ही सोहन कुरील व मोबीन खां के खेतों में बक्से का बिखरा सामान पड़ा हुआ था।


बक्सों में रखे नगदी व जेवर गायब थे। पीड़ित प्रमोद कुमार की माने तो चोर 1.25 हजार की नगदी व दो लाख रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए। जो जेवर चोर ले गए उसमें प्रमोद की पत्नी शिवानी व बहन कुसमा के अलावा चाची प्रकाशवती के जेवरात व नगदी शामिल हैं। पीड़ित ने गांव के ही राजबहादुर और पप्पू के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। चोरों ने इसी गांव के सुरेश पासवान के घर को भी निशाना बनाया। पीछे की दीवार में सेंध काटकर दाखिल हुए चोर 19 बोरी गेहूं व 70 हजार रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए। परिजनों को सुबह जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

-औरास और मौरावां थानाक्षेत्र में हुई चोरी की घटनाएं
-मौरावां में पीड़ित ने गांव के ही युवकों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed