फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   बहलोलपुर की महिला ग्राम प्रधान भगोड़ा घोषित

बहलोलपुर की महिला ग्राम प्रधान भगोड़ा घोषित

Sun, 15 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बहलोलपुर की महिला ग्राम प्रधान भगोड़ा घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। करबला तालाब के जीर्णोद्धार कराने और बाद में उसे पाट देने के नाम पर 18 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने ग्राम बहलोलपुर की प्रधान तैबुन्निशा को भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस ने ग्राम प्रधान के दरवाजे पर दस दिन में हाजिर होने की चेतावनी के साथ नोटिस चस्पा कर दिया है।


विकासखंड के ग्राम बहलोलपुर में वर्ष 2012-13 में पूर्व ग्राम प्रधान ने गांव के बाहर स्थित करबला तालाब का निर्माण कराया था। वर्तमान ग्राम प्रधान तैबुन्निशा ने वर्ष 2016 में इसी तालाब के जीर्णोद्धार के नाम पर लाखों रुपये की हेराफेरी की। यही नहीं 2017 में ग्राम प्रधान ने सरकारी भूमि पर कब्जा कराने के उद्देश्य से इस तालाब को पाट दिया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की थी। जिस पर विभाग ने ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच करके कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


17.77 लाख रुपये की धनराशि की रिकवरी के आदेश दिए थे। पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार करने के लिए कई बार दबिश दी लेकिन फ रार होने के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिससे पुलिस ने एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को घर के दरवाजे पर एक नोटिस चस्पा कर महिला ग्राम प्रधान तैबुन्निशा को भगोड़ा घोषित कर दिया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मो. अजीम खां ने बताया कि यदि निर्धारित समय तक ग्राम प्रधान हाजिर नहीं होती है तो धारा 82 के अंतर्गत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-18 लाख रुपये के गबन के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी हाजिर न होने पर पुलिस ने की कार्रवाई
-दस दिन में हाजिर न होने पर पुलिस कराएगी घर की कुर्की
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed