{"_id":"59c7f89e4f1c1bb0688b6434","slug":"131506277534-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकने जा रही आंगनबाड़ी केंद्र की पंजीरी ग्रामीणों ने पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिकने जा रही आंगनबाड़ी केंद्र की पंजीरी ग्रामीणों ने पकड़ी
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिकने जा रही आंगनबाड़ी केंद्र की पंजीरी पकड़ी
नवाबगंज। विकासखंड के गांव भदेमू में बाजार में बिकने जा रही बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की पंजीरी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इन्होेंने मामले की सूचना एसडीएम को दी। उपजिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी को मौके पर भेजकर जांच के आदेश दिए। सीडीपीओ ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की। जांच में पंजीरी विभाग की ही होने की जानकारी हुई। इस पर उन्होंने केंद्र संचालिका समेत दो पर माखी थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
नवाबगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत भदेमू के आंगनबाड़ी केंद्र की पंजीरी को रविवार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। युवक अपनी बाइक पर एक बोरी में पंजीरी रखकर बाजार में बेचने जा रहा था। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर इसकी सूचना एसडीएम हसनगंज मनीष बंसल को दी। उपजिलाधिकारी ने सीडीपीओ नगमा बेगम को मौके पर भेजा। पकड़े गए युवक ने अपना नाम रामनिवास पुत्र शंभूलाल निवासी चितौली बताया।
सीडीपीओ नगमा बेगम ने बताया कि रामनिवास के पास से 57 किलो पंजीरी मिली है। इसी आधार पर माखी थाने में आंगनबाड़ी केंद्र संचालिका राजरानी समेत दो पर सरकारी खाद्य सामग्री के दुरुपयोग का अभियोग दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
- एसडीएम ने ग्रामीणों की सूचना पर सीडीपीओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश, सीडीपीओ ने 57 किलो पंजीरी को सील कर दो पर एफ आईआर दर्ज कराने के लिए दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो