फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   आरबीआई के खजाने में नकली नोट जमा करने वाले मैनेजर पर रिपोर्ट दर्ज

आरबीआई के खजाने में नकली नोट जमा करने वाले मैनेजर पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 13 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
आरबीआई के खजाने में नकली नोट जमा करने वाले मैनेजर पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीपुर (उन्नाव)। नोटबंदी के दौरान एसबीआई शाखा प्रबंधक ने आरबीआई को 500-1000 की अमान्य करेंसी भेजी थी। रिजर्व बैंक की जांच के दौरान भेजी गई नगदी में 31 नोट नकली पाए गए हैं। तत्कालीन शाखा प्रबंधक की लापरवाही मानते हुए आरबीआई निर्गम अनुभाग प्रबंधक के पत्र के आधार पर एसपी के निर्देश पर सफीपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिससे बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

पीएम मोदी ने नवंबर 2016 में 500-1000 की करेंसी को अमान्य घोषित दिया था। इसी दौरान सफीपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में भी अमान्य करेंसी जमा करने वाले खाताधारकों की भीड़ उमड़ी थी। खाताधारकों की तरफ से जमा की गई अमान्य करेंसी को दिसंबर माह में तत्कालीन प्रबंधक एसके गुप्ता ने भारतीय रिजर्व बैंक को भेजा था। आरबीआई की जांच में सफीपुर शाखा से भेजी गई करेंसी में पांच सौ रुपये के 17 नोट व एक हजार के 14 नोट नकली पाए गए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान अधिकारियों ने शाखा प्रबंधक को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। गुरुवार आरबीआई निर्गम अनुभाग प्रबंधक सत्यकुमार ने एसपी को पत्र भेजकर तत्कालीन शाखा प्रबंधक एसके गुप्ता पर लापरवाही बरतने की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। अनुभाग प्रबंधक के पत्र पर एसपी हरीश कुमार के निर्देश पर सफीपुर कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- नोटबंदी में मैनेजर ने पांच सौ व एक हजार के जमा किए थे 31 नकली नोट
- आरबीआई के पत्र पर सफीपुर कोतवाली में एसपी के निर्देश पर दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed