{"_id":"5bc394f1bdec2269c33c4570","slug":"11539544305-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घर और तीन दुकानों से लाखों का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक घर और तीन दुकानों से लाखों का माल चोरी
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी/सोनिक। दो थानाक्षेत्रों में चोरों ने एक घर और हाईवे स्थित तीन दुकानों से लाखों का माल पार कर दिया। चोरों ने तीन और दुकानों के ताले तोड़ने के प्रयास किए लेकिन सफलता न मिलने पर भाग निकले। सुबह गृहस्वामी और दुकानदारों को जब मामले की जानकारी हुई तो पुलिस जांच को पहुंची।
माखी थानाक्षेत्र की ग्रामसभा ऐरा भदियार के मजरे गरवरखेड़ा निवासी रमेश पुत्र चंदिका शनिवार रात खाना खाने के बाद पत्नी नीलम और बच्चों के साथ बाहर की ओर बने कमरे में सो रहे थे। रात में गेट के मेन दरवाजे से अंदर घुसे चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखी 5 हजार की नगदी के अलावा लगभग 50 हजार के कीमती ज्वैलरी पार कर दी। पीड़ित ने पावा चौकी में तहरीर दी है।
दूसरी घटना में सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-कानपुर राजामार्ग पर चौकी दही स्थित छह दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। सबसे पहले चोर विशाल इंटरप्राइजेज पहुंचे। शटर का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे चोरों ने कैश काउंटर व अलमारी से 23 हजार रुपये पार कर दिए। उसके बाद विशाल बीज भंडार में घुसे चोरों ने 10 हजार की नगदी सहित करीब 20 हजार का माल समेटा।
विज्ञापन
इन दोनों दुकानों में सीसीटीवी लगा हुआ था लेकिन चोरों ने उसे पहले ही खराब कर दिया। इसके बाद चोरों ने गोपाल बेकरी को निशाना बनाया। दीवार में सेंध लगाकर अंदर पहुंचे चोरों ने 6 हजार की नगदी पार दी। फिर चोरों ने बालाजी ट्रेडर्स व एक सैलून की दुकान का ताला तोड़ा लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। मेडिकल स्टोर में भी चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगाई लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह दुकानदार जब पहुंचे और ताला टूटा मिला। सूचना पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज हसीब अहमद ने जांच की। जिन जगहों पर चोरी हुई है वहां पिकेट की तैनाती रहती है। उसके बाद भी चोरों ने बेखौफ तरीके से ताले तोड़े। चौकी प्रभारी हसीब अहमद ने बताया जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
-एक घर और तीन दुकानों से लाखों का माल चोरी
-माखी व सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरियां