फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   दहेज के लिए महिला को गर्म चिमटे से जलाया

दहेज के लिए महिला को गर्म चिमटे से जलाया

Wed, 27 Sep 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए महिला को गर्म चिमटे से जलाया
औरास। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को पीटकर चिमटे से जलाया। पीड़िता की सूचना पर पहुंचे मायका वालों ने ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कराया है। रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ गांव निवासी रामनाथ सिंह ने बेटी अरुणा सिंह की शादी दो साल पहले औरास थाना क्षेत्र के भुटकुंडी गांव निवासी बलवीर सिंह के बेटे दिलीप सिंह से की थी। रामनाथ सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी का पति दिलीप, ससुर बलवीर सिंह, सास कमला, जेठ प्रदीप सिंह और जेठानी सोनी उससे दहेज में बाइक और लखनऊ में नर्सिंगहोम के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न करने पर इन लोगों ने कई बार पीटा। पिता का आरोप है कि सोमवार रात सभी ने बेटी को जमकर पीटा और चिमटे से जला दिया। पुलिस ने पति, ससुर, सास, जेठ और जेठानी पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed