फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   एआरटीओ कार्यालय के बाहर दो दुकानों में चोरी

एआरटीओ कार्यालय के बाहर दो दुकानों में चोरी

Wed, 13 Mar 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय के बाहर दो दुकानों में चोरी
एआरटीओ कार्यालय के बाहर दो दुकानों में चोरी
विज्ञापन

उन्नाव। एआरटीओ कार्यालय के निकट बनी फोटोकॉपी की दो दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दो लैपटॉप, बैटरी आदि सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह जब दुकान मालिकों को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

शहर के कल्याणी मोहल्ला निवासी शशांक की एआरटीओ कार्यालय के बाहर फोटोकॉपी की दुकान है। मंगलवार सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो उसे शटर टूटा मिला। उसने जब अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था। चोर दुकान से इलेक्ट्रानिक आइटम, कागज व इन्वर्टर उठा ले गए थे। इसी तरह मार्केट में पहली मंजिल पर स्थित जीतू गुप्ता की दुकान का भी चोरों ने शटर तोड़ दिया। जीतू गुप्ता के अनुसार चोर इन्वर्टर, बैटरा, लैपटाप व कुछ रसीद उठा ले गए हैं। चौकी इंचार्ज ललऊखेड़ा जितेंद्र ने बताया कि पीड़ितों ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed