फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

Sun, 15 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चकलवंशी । आसीवन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में चौबीस घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।


आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार को चचेरे भाई इरफान और गांव में ही रहने वाले उसके दोस्त गुड्डू, आनंद व मनीष पर उसे अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला के मुताबिक उसकी एक जुलाई को शादी हुई थी। तीन जुलाई को वह ससुराल से मायके गई थी। मायके में इरफान उसे कपड़े दिलाने के बहाने अपने साथ लखनऊ लेकर गया।
विज्ञापन



वहां एक मकान में रखा। जहां चारों ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद वह चारों उसे बंगलुरू लेकर गए। दो दिन बाद फिर उसे ट्रेन से कानपुर लाए और स्टेशन पर छोड़कर भाग निकले। शुक्रवार को घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चाराें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आसीवन थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- महिला ने चचेरे भाई व उसके तीन दोस्तों पर दर्ज कराया था मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed