फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   1.06 lakh looted by the farmer

किसान को मरणासन्न कर 1.06 लाख लूटे

Wed, 05 Jun 2019 12:33 AM IST
unnao Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 05 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुरचौरासी। काली मिट्टी दबौली मार्ग पर दुगवा पुल के पास मंगलवार को गेहूं बेचकर घर लौट रहे किसान को छह युवकों ने घेरकर लाठी व हाकी स्टिक से पीट पीट कर मरणासन्न कर दिया और गेहूं बेचकर मिले 1.06 लाख रुपये छीन लिए। घायल युवक को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के पिता ने एक नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

फतेहपुरचौरासी थाना क्षेत्र के गांव पाल्हेपुर निवासी वीरेंद्र पुत्र भगवानदीन ने बताया कि मंगलवार को वह बांगरमऊ से ट्रैक्टर ट्राली से गेहूं बेचकर घर लौट रहा था। काली मिट्टी दबौली मार्ग पर दुगवा पुल के पास पहले से घात लगाकर बैठे छह युवकों ने उसे रोक लिया और लाठी व हाकी स्टिक से हमला बोल दिया। पिटाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान एक युवक ने वीरेंद्र को बचाने की कोशिश की, जिस पर आरोपियों ने उसे भी पीटा। वीरेंद्र का आरोप है कि पिटाई के बाद हमलावरों ने उसकी जेब से 1.06 लाख रुपये निकाल लिए और भाग गए।
विज्ञापन

घायल युवक को राहगीरों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और उसके परिजनों को सूचना दी।
पिता भगवानदीन ने बताया कि खेत की मेड़ को लेकर वीरेंद्र व गांव में रहने वाले एक युवक के बीच विवाद व मारपीट हुई थी। इसमें युवक व भाई सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कुछ दिन पूर्व युवक ने बेटे वीरेंद्र समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर, प्रभारी निरीक्षक अजयराज वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से विवाद चला आ रहा है। मारपीट हुई है, लेकिन लूट की सूचना प्रथम दृष्टया  गलत है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

लूट की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े आरोपी
परियर। फतेहपुरचौरासी में किसान को पीटकर 1.06 लाख रुपये लूटकर भाग रहे आरोपियों को परियर में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। 12 लोगों को पकड़ने के बाद परियर चौकी इंचार्ज ने फतेहपुरचौरासी पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई, जहां पूछताछ की जा रही है।

किसान से लूट के बाद आरोपियों के परियर से कानपुर की ओर भागने की सूचना वायरलेस पर प्रसारित होने के बाद परियर चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत दीक्षित सतर्क हो गए। उन्होंने फतेहपुरचौरासी पुलिस से संपर्क किया तो बताया गया कि युवकों ने ट्रैक्टर सवार किसान से लूटपाट की है और वह कानपुर की ओर भाग रहे हैं। इस पर उन्होंने परियर के निकट घेराबंदी की। इसी बीच चार पहिया वाहन से आ रहे आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों में सभी कानपुर के बाकरगंज के रहने वाले हैं। परियर पुलिस ने उन्हें फतेहपुरचौरासी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed