फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

मार्ग दुर्घटनाओं में घायल छात्र और किसान की मौत

Fri, 11 Mar 2022 07:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 07:22 PM IST
विज्ञापन
crime
छात्र मोहित की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। मार्ग दुर्घटनाओं में घायल छात्र व किसान की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेवल निवासी विजय पाल का बेटा मोहित अपने बडे़ भाई रामजी के साथ छह मार्च को साइकिल से बांगरमऊ जा रहा था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर ग्राम दुल्लापुरवा के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने साइकिल को टक्कर मार दी थी। मोहित के गंभीर रूप से घायल होने पर लखनऊ बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिजनों ने नानामऊ घाट में शव का अंतिम संस्कार किया। मोहित कक्षा नौ का छात्र था। उसकी मौत से पिता विजय पाल, मां बृजरानी, भाई रामजी और अमन का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के सथरा गांव निवासी किसान रामबहादुर चार फरवरी को बाइक से घर जा रहा था। सरोसी गांव स्थित बरकोता पुल के पास अज्ञात बाइक से उसकी बाइक टकरा गई थी। हादसे में रामबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया था। कानपुर के एक नर्सिंगहोम में उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed