{"_id":"61eee5c04dc0167f062d3c27","slug":"crime-unnao-news-knp677091485","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को अगवा करने में पूर्व मंत्री के बेटे को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को अगवा करने में पूर्व मंत्री के बेटे को उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लखमऊ में मां की आत्महत्या की कोशिश के बाद हरकत में आई पुलिस ने सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे स्वर्गीय फतेह बहादुर सिंह के बेटे को उठा लिया है। उस पर युवती को अगवा करने का आरोप है। आरोपी का भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख है। पीड़ित महिला का आरोप है कि 46 दिन से उसकी 22 वर्षीय बेटी को सपा नेता का भाई बंधक बनाए हुए है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया।
पीड़ित महिला का कहना है कि कल्याणी देवी निवासी रजोल सिंह ने पूर्व मेें उसकी बेटी से जबरन शादी करने का दबाव बनाया था। बेटी के इनकार करने पर साथियों के साथ उसको अगवा कर कहीं बंधक बना लिया। पुलिस ने 10 जनवरी को रजोल व उसके साथियों पर युवती को मारपीट कर अगवा करने, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी व एससीएसटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। सपा नेता के दबाव में उसके भाई की गिरफ्तारी तक का प्रयास नहीं किया। वह लगातार सीओ सिटी कार्यालय के चक्कर लगाती रही पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर पहले गुमशुदगी फिर रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की थी। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। युवती को जल्द सुरक्षित ढूंढ निकाला जाएगा। उधर, सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव का कहना है आरोपी व उनके पूर्व ब्लाक प्रमुख भाई सपा के सक्रिय सदस्य नहीं हैं। आरोपी का भतीजा (पूर्व ब्लाक प्रमुख का पुत्र) ही पार्टी का सदस्य है।
मामले की विवेचना कर रहे सीओ सिटी कृपाशंकर ने बताया कि युवती के लापता होने और तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई थी। पुलिस की दो टीमें युवती की तलाश कर रही हैं। आरोपी रजोल सिंह से कई बार पूछताछ भी की जा चुकी है, पर उससे कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। युवती अपना मोबाइल भी घर पर छोड़ गई है। जल्द युवती को सुरक्षित ढूंढ निकाला जाएगा।