{"_id":"61e314ea0c9f4820b66b9a0a","slug":"crime-unnao-news-knp6755421172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर मिला युवक का शव, हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर मिला युवक का शव, हत्या का शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। ऊंचगांव-लालकुआं मार्ग पर घाटमपुर चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक युवक का शव मिला है। बोलेरो से युवक को फेंकने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर किसी वाहन के शीशे टूटे मिलने से पुलिस दुर्घटना की आशंका जता रही है। मृतक के शरीर पर कोई चोट न होने पर अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस ने देर रात बोलेरो बरामद कर ली है।
पेट्रोल पंप के सामने मिले शव की पहचान घटनास्थल से 100 मीटर दूर पर रुझेई गांव निवासी 35 वर्षीय शैलेंद्र पांडेय के रूप में हुई। शव देख पत्नी चंदना बेहाल हो गई। बताया कि पति मजदूरी करते थे। सुबह मजदूरी के लिए घर से निकले थे, पर शाम तक घर नहीं लौटे।
शव को बोलेरो से फेंकने की चर्चा पर सीओ डीपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। जिस जगह शव मिला, वहां किसी वाहन के शीशे टूटे मिले हैं। पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने बताया कि शाम लगभग 6:15 बजे ऊंचगांव की ओर से आ रही बोलेरो युवक को टक्कर मारकर चली गई। बोलेरो लालकुआं की ओर गई है। वहीं कुछ लोगों ने शव को बोलेरो से फेंकने की बात कही। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शैलेंद्र की मौत से पत्नी व 10 वर्षीय बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।