फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

डंपर की टक्कर से पिता और पुत्र की मौत

Thu, 09 Dec 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
रामजीवन का फ़ाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
सफीपुर। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर ककरौरा मोड़ के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौत और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सेहुरा गांव निवासी श्यामू (65) बुधवार को अपने बेटे रामजीवन (40) के साथ बाइक से फतेहपुर चौरासी के ऊगू के सोनिका निवासी बेटी विशुना के घर पूजन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। सफीपुर के सराय सूबेदार पूर्वी में रहने वाली छोटी बेटी सरला का 35 वर्षीय बेटा रामचंद्र भी उनके साथ बाइक से गया था। पूजा के बाद देर शाम तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर ककरौरा मोड़ के पास सामने से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में श्यामू व उसके बेटे रामजीवन की मौत हो गई। भांजा रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाल चंद्रकांत ने बताया कि हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला है। डंपर को कब्जे में लेकर उसके नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है। बाइक चला रहा रामजीवन हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

श्यामू व उसके बेटे रामजीवन की मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन दोनों के शव देख बिलख उठे। रामजीवन की पत्नी रीतू व श्यामू की पत्नी तुलसा शव देख बेहाल हो गई। रामजीवन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। चार बच्चों में तीन बेटी व एक बेटे के सिर से पिता व बाबा का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक श्यामू की नातिन की 28 नवंबर को शादी थी। तीन दिन पहले वह चौथी विदा होकर मायके आई थी। उसके आने के बाद ही घर में काली माता की पूजा रखी गई थी। पूजा में शामिल होकर तीनों घर लौट रहे थे।

श्यामू का फाइल फोटो। संवाद

श्यामू का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed