फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

दो अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

Tue, 07 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त पकड़े गए वाहन चोर, बरामद बाइकें। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। महिला मित्र और खुद के शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी करने वाले दो अंतरजनपदीय चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी निशादेही पर पुलिस ने चोरी की सात बाइक व एक ई-रिक्शा बरामद किया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

एएसपी शशि शेखर सिंह ने सदर कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रविवार रात कोतवाली पुलिस गश्त पर थी। सरोसी गांव के पास से दो युवकों को संदिग्ध हालात में खड़ा देख पकड़ लिया। दोनों आरोपियों ने अपना नाम डीहा गांव निवासी मनोज व पंडितखेड़ा गांव निवासी विष्णु बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह लखनऊ, कानपुर के अलावा अन्य जिलों से बाइक चोरी करते हैं। आरोपियों की निशादेही पर पुलिस ने लखनऊ के कृष्णानगर, जिले के माखी व सफीपुर कोतवाली से चोरी की गई सात बाइकें व एक ई-रिक्शा बरामद किया है। आरोपियों के पास से दो तमंचे व कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन

वाहन चोरी के अलावा दोनों पर आर्म्स एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एएसपी ने बताया कि मनोज के खिलाफ अचलगंज, बांगरमऊ, माखी व सफीपुर में सा और विष्णु पर आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है। दोनों आरोपी अपनी महिला मित्रों को खुश रखने व शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी कर बिक्री करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed