फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

घर व गोदाम में लाखों की चोरी

Sat, 27 Nov 2021 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
crime
सोनिक/कालूखेड़ा। दही व मौरावां थाना क्षेत्र में चोराें ने राजमिस्त्री के सूने घर व गल्ला गोदाम को निशाना बना नगदी-जेवरात व अनाज समेत लाखों का सामान पार कर दिया। पुलिस ने शीघ्र खुलासे का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

वाजिदपुर निवासी राजमिस्त्री नीरज प्रजापति शुक्रवार सुबह रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने परिवार के साथ गए थे। घर पर ताला लगा देख चोरों ने घर को निशाना बना डाला। मेन गेट का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने नगदी व जेवरात समेत हजारों का सामान पार कर दिया। शनिवार सुबह घर पहुंचा नीरज घर का ताला टूटा देख सन्न रह गया। उसने 20 हजार की नगदी व व जेवर समेत 70 हजार की चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ ब्रजमोहन सैनी ने बताया कि जांच कर शीघ्र खुलासा किया जाएगा। वहीं मौरावां थाना क्षेत्र के हिलौली की ग्राम सभा खानपुर में गल्ला व्यवसायी सचिन के गल्ला गोदाम को देर रात चोरों ने निशाना बना 60 हजार की नगदी, तीन क्विंटल सरसों व तीन क्विंटल तिल्ली पार कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed