{"_id":"61a117829a13da19897811c4","slug":"crime-unnao-news-knp6662168164","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में 10 घंटे तलाश, नहीं मिले प्रेमी युगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में 10 घंटे तलाश, नहीं मिले प्रेमी युगल
विज्ञापन
crime
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी। नवविवाहिता व उसके प्रेमी के गंगा में कूदने की अटकलों पर गुरुवार सुबह पुलिस टीम ने गोताखोर, नाव व मोटर वोट के जरिये 12 किमी के दायरे में दोनों की तलाश की। कानपुर के शिवराजपुर, बिठूर व परियर क्षेत्र तक की गई खोजबीन के बाद देर शाम तक सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने पर सर्च अभियान रोक दिया गया। एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचल बल) को बुलाया गया है। शनिवार को टीम खोज करेगी।
एक मोहल्ला की नवविवाहिता गुरुवार को चौथी में विदा होकर मायके आई थी। दोपहर को वह लापता हो गई थी। गंगा पुल पर पुलिस को दो जोड़ी महिला-पुरुष की चप्पलें, बाइक व एक मोबाइल मिला था। दोनों के गंगा में कूदने की अटकलें हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने पुलिस टीम के साथ नाव व गोताखोरों की मदद से दोनों की गंगा में तलाश शुरू कराई। पुलिस शिवराजपुर, बिठूर व परियर तक पहुंची। 20 किमी के एरिया में 10 घंटे चले सर्च अभियान के बाद शाम छह बजे तक दोनों का पता नहीं चला। पुलिस के अनुसार पुल पर मिली बाइक व मोबाइल विवाहिता के प्रेमी का ही है। विवाहिता की मां ने दूसरी तहरीर देकर बताया बेटी को ले जाने वाला प्रेमी उसे अक्सर परेशान करता था। इस पर बेटी की शादी 20 नवंबर को हरदोई जिला में कर दी थी।
कानपुर शिवराजपुर के सरैयां घाट स्थित सती माता व नागेश्वर मंदिर के पुजारी हरिप्रसाद व उनकी पत्नी सुमित्रा ने बताया कि गुरुवार को मंदिर पर एक विवाहिता दो युवकों के साथ आई थी। विवाहिता ने एक युवक को अपना पति व दूसरे को मामा बताया। उसने दिल्ली से यहां आने की बात कही थी। पति बताने वाले युवक के साथ विवाहिता ने फोटो खिंचवाए और ढाई बजे चली गई। बाद में विवाहिता व एक युवक के नदी में कूदने की जानकारी मिली।