{"_id":"61a1156a72a40322b32e625d","slug":"crime-unnao-news-knp6662139105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन
crime
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ/असोहा। सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। बांगरमऊ में युवक और असोहा में किसान की जान चली गई।
साईपुर सगौड़ा के मजरा हसनापुर निवासी विष्णु नारायण (25) गुरुवार देर शाम मल्लाहनपुरवा निवासी अपनी बीमार बुआ घुन्नो को देखने आया था। रात में वह बाइक से अपने घर जाने के लिए निकला। सिंधूपुर बेरियागाङ़ा मोड़ पर सामने से आ रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया। विष्णु नारायण हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में गंभीर चोट से मौत की बात सामने आई है। विष्णु नारायण अविवाहित होने के साथ मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाता था। पांच वर्ष पहले उसकी मां का निधन हो गया था। इकलौते बेटे का शव देख पिता सूबेदार बिलख उठा।
वहीं, दीवान बख्शखेड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय किसान फूलचंद्र 24 नवंबर की रात बाइक से कालूखेड़ा से घर जा रहा था। असरेंदा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में फूलचंद्र घायल हो गया था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पत्नी सरोजनी के अलावा चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी प्रियंका ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।