{"_id":"619f75268a1e3016547bd766","slug":"crime-unnao-news-knp665892286","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने वृद्ध को रौंदा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने वृद्ध को रौंदा, हंगामा
विज्ञापन
हरिशंकर का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : UNNAO
बीघापुर। उन्नाव-रायबरेली राजमार्ग पर थाने के ठीक सामने रोडवेज बस ने वृद्ध को रौंद दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। परिजनों के हंगामा करने पर पुलिस ने बस के चालक को हिरासत में ले लिया।
बेहटा गोपी गांव निवासी हरिशंकर गुरुवार दोपहर एक बजे थाना बीघापुर जा रहा था। उन्नाव-रायबरेली राजमार्ग पर प्रतापगढ़ से कानपुर जा रही प्रतापगढ़ डिपो की बस ने पैदल जा रहे हरिशंकर को टक्कर मार दी। संतुलन बिगड़ने से हरिशंकर बस के पहिये के नीचे आ गया। पुलिस कर्मियों ने उसे पीएचसी पहुुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का घर घटनास्थल से एक किमी दूर होने से परिजन भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए। बस चालक की गिरफ्तारी की मांग कर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कस्बा सिकंदरपुर कर्ण के पास प्रतापगढ़ निवासी चालक राकेश को हिरासत में ले लिया और बस को थाने में खड़ा कराया है।
प्रभारी निरीक्षक जेबी पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी गंगाजली की तहरीर पर बस चालक राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गंगाजली समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में चर्चा है कि वृद्ध की तीन बेटियों में विवाहित बेटी का पति से अलगाव हो चुका है। वह अपने मायके में रह रही है। पिता व पुत्री में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसकी शिकायत करने वह थाने जा रहा था। हालांकि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।