पुरवा। साली का तिलक चढ़ाकर बिछिया से घर लौट रहे बाइक सवार युवक व उनके दोस्त को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुरवा-उन्नाव मार्ग पर देर रात हुए हादसे में युवक की मौत और दोस्त घायल हो गया।
रायबरेली जिले के सरेनी निवासी 35 वर्षीय विनय गुप्ता रविवार रात अपनी साली अनामिका का तिलक चढ़ाने के लिए बाइक से बिछिया आया था। तिलक के बाद देर रात गांव के दोस्त 28 वर्षीय निर्मल के साथ बाइक से घर जा रहा था। पुरवा-उन्नाव मार्ग पर कटरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता पवन तिवारी ने दोनों को सड़क पर लहूलुहान देख पुलिस को सूचना दी और सीएचसी पहुंचाया। वहां विनय को मृत घोषित कर दिया गया। घायल निर्मल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विनय की मौत से पत्नी किरन, बेटी आंचल, अंशुल, छोटा भाई रत्नेश, पुतानी का रो-रोकर बुरा हाल है।