{"_id":"619b9729b210f7353b13909f","slug":"crime-unnao-news-knp665358391","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में की लापता युवती की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में की लापता युवती की तलाश
विज्ञापन
लापता नंदनी का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। गंगा मेें फेंकी गई युवती का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। पुलिस ने क्षेत्र व शुक्लागंज के गोताखोरों की मदद भी ली। घटनास्थल से 20 किमी दूर कानपुर के शिवराजपुर तक नदी में तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। खोजबीन के दौरान गंगा में दो घड़ियाल दिखे। सीओ आशुतोष कुमार ने मंगलवार को भी युवती की तलाश जारी रखने की बात कही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
ग्राम जगटापुर के मजरा भवानी खेड़ा निवासी सुदीप ने प्रेम विवाह के बाद तकरार होने पर कथित पत्नी 21 वर्षीय नंदिनी को बहाने से उसके मायके से बुलाकर गंगा में फेंक दिया था। उसके बयान के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रविवार सुबह नानामऊ घाट से दो किमी दूर तक युवती की गंगा में तलाश शुरू की थी। हालांकि देर शाम तक कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने अभियान रोक दिया था। सोमवार को सीओ आशुतोष ने शुक्लागंज से गोताखोर बुलाए और गंगा में युवती की खोजबीन शुरू की। खुद भी मोटर बोट पर बैठकर खोजबीन कराई।
घटनास्थल से 20 किमी दूर कानपुर के शिवराजपुर तक नदी में युवती की खोजबीन की गई पर उसका सुराग नहीं मिला। गोताखोरों ने सीओ को बताया कि तलाश के दौरान नदी में दो घड़ियाल दिखे हैं। उन्होंने युवती को निगलने का अंदेशा भी जताया है। सीओ ने बताया कि आरोपी सुदीप से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।