फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

प्रेमी बोला, झगड़ा करने पर प्रेमिका को गंगा में फेंका

Sun, 21 Nov 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime
युवती की नदी में तलाश करते गोताखोर । संवाद - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने व बड़ी बहन के घर जाने के लिए हरदोई से आई युवती को प्रेमी द्वारा गंगा में फेंकने की बात सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। प्रेमी के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर क्षेत्रीय गोताखोरों की मदद से नदी में दो किमी दूर तक युवती की तलाश कराई। शाम तक उसका पता न चलने पर सर्च अभियान रोक दिया गया। युवती की बड़ी बहन ने आरोपी चचेरे देवर के खिलाफ शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर हत्या का अंदेशा जताया था।
विज्ञापन

जगटापुर के मजरा भवानीखेड़ा निवासी सुभाषिनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके चचेरे देवर सुदीप ने 28 फरवरी को हरदोई थाना कासिमपुर के ग्राम अल्लीपुर निवासी 21 वर्षीय उसकी छोटी बहन नंदिनी से चोरी छिपे तीन माह पहले मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था। मनमुटाव होने पर वह माता-पिता के पास चली गई थी। 19 नवंबर को चचेरे देवर सुदीप ने फोन कर उसे कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान व मेला घूमने के लिए बुलाया और उसकी हत्या कर दी। हरकत में आई पुलिस ने रविवार तड़के सुदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

उसने पुलिस को बताया कि वह भोर पहर नंदिनी को घुमाता हुआ नानामऊ पुल के ऊपर ले गया। पुरानी बातों को लेकर तीखी नोंकझाेंक होने पर पुल की टूटी रेलिंग से नंदिनी को गंगा में फेंक दिया। घटना के बाद साथी को बुलाकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने सुदीप के बयान के आधार पर उसके खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर रविवार सुबह क्षेत्र के सात गोताखोराें की मदद से गंगा में नंदनी की तलाश शुरू की। देर शाम तक नंदिनी का पता नहीं चल सका। परिजनों में कोहराम मचा है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि अंधेरा होने से सर्च अभियान रोक दिया गया है। सोमवार को फिर से युवती की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed