फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

महिला चिल्लाई, कर लूंगी आत्महत्या तो रिपोर्ट दर्ज

Sun, 21 Nov 2021 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
crime
सफीपुर। ससुरालियों पर कार्रवाई के लिए एक माह से थाना पुलिस से लेकर अधिकारियों के चक्कर लगाने वाली महिला रविवार को कोतवाली पहुंची और आत्महत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर पति समेत ससुराल के 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर पति से पूछताछ शुरू की है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति व अन्य ससुरालीजनों ने मारपीट करने के साथ ही उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली रोशनी ने बताया कि 5 मई 2021 को उसका विवाह सफीपुर के किला बाजार निवासी सरताज के साथ हुआ था। शादी के बाद सरताज दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगा। मांग पूरी न होने पर पति ने उसे धोखे में रखकर दवा पिला दी। इससे उसका गर्भपात हो गया। कुछ दिन बाद सास, ससुर, जेठ व तीन देवरों समेत ससुराल के 10 लोगों ने 28 अक्तूबर 2021 को उसे घर से निकाल दिया। कार्रवाई के लिए उसने कोतवाली से लेकर एसपी व मुख्यमंत्री दरबार तक गुहार लगाई पर किसी ने एक नहीं सुनी।
विज्ञापन

रविवार को वह कोतवाली पहुंची और कार्रवाई न किए जाने पर आत्महत्या की धमकी दी। पुलिस ने आनन-फानन में उसकी तहरीर पर पति सरताज, ससुर नवाब, चचिया ससुर वहाब, जेठ निवाज, देवर मेराज, अकील, कामिल, ननद कैफिया, गौसिया व सास रेशमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed