फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

रेल पटरी पर मिला सेना के जवान का शव

Sun, 21 Nov 2021 05:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
crime
सेना के जवान सुबोध डे का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। गंगाघाट स्टेशन के पास रेल पटरी पर असम में तैनात सेना के जवान का शव मिला। सिर धड़ से अलग देख उसके आत्महत्या करने की बातें होने लगीं। आधार कार्ड से जीआरपी ने शव की पहचान की। जवान अपने अन्य 39 साथियों के साथ लेफ्टिनेंट कर्नल की अगुवाई में अजमेर जा रहा था। सूचना पर सेना के अधिकारियों ने उसकी यूनिट में तैनात छुट्टी पर अपने घर कानपुर आए जवान को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के जिला नार्थ परगना 24 के टीटागढ़ थाना क्षेत्र के बैरकपुर कजलपुल्ली गांव निवासी 21 वर्षीय सुबोध डे दो वर्ष पहले सेना में क्लर्क पद पर भर्ती हुए थे। मौजूदा समय में 131 साटा रेजीमेंट नार्थ लखीमपुर असम में तैनात थे। जीआरपी एसओ अविनाश कुमार के अनुसार शनिवार को वह अपने लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मवीर चौहान की अगुवाई में 39 अन्य जवानों के साथ कामाख्या उदयपुर एक्सप्रेस ट्रेन से अजमेर जा रहे थे। रविवार सुबह ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर रुकी। सभी जवानों ने चाय-नाश्ता किया और फिर ट्रेन में बैठकर रवाना हो गए। सुबह आठ बजे ट्रेन के कोच में जवानों की गिनती में सुबोध डे की मौजूदगी नहीं पाई गई। लेफ्टिनेंट कर्नल ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद गंगाघाट रेलवे स्टेशन के ऋषि नगर केबिन के पास डाउन ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। उसका सिर धड़ से अलग था। जीआरपी ने मृतक के पास से मिले आधार कार्ड व सेना के पहचान पत्र से उसके अधिकारियों को जानकारी दी। सेना के अधिकारियों ने छुट्टी पर अपने घर कानपुर के भौती आए जवान अखिलेश को मौके पर भेजा। अखिलेश ने शव की पहचान कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। डीएम रवींद्र कुमार के आदेश पर रविवार शाम पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed