{"_id":"6197d8cd810443293c48d26c","slug":"crime-unnao-news-knp664939627","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को खींचकर कार में डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को खींचकर कार में डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। कोलुहा गाड़ा गंगा घाट पर स्नान व मेला देखकर लौट रही किशोरी को रास्ते में कार सवार युवकों ने खींचकर कार में डाल लिया। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने कार को घेर लिया और तीन युवकों को पकड़ कर पुलिस को दे दिया। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
कोलुहा गाड़ा घाट पर गंगा स्नान करने आई पड़ोस के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी मेला घूमने और कुछ खरीदारी करने के बाद शुक्रवार शाम सात बजे पैदल घर जा रही थी। रास्ते में एक कार पर सवार तीन युवक पहुंचे और किशोरी को खींच कर कार में डाल लिया। किशोरी के शोर मचाने पर कुछ दूर पर मौजूद राहगीरों व ग्रामीणों ने वैन को रोक लिया और किशोरी को छुड़ाने के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पकड़े गए युवक हुलासखेड़ा गांव के रहने वाले हैं। चर्चा है कि एक युवक किशोरी का परिचित है। उसके साथियों के छेडछाड़ करने पर किशोरी ने शोर मचा दिया। कोलुहा गाड़ा तीनों को चौकी लेकर गई। वहां ग्रामीणों की भीड़ बढ़ते और लोगों में आक्रोश को देखते हुए उन्हें अचलगंज थाना ले जाया गया। प्रभारी थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों से पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।