फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

सड़क हादसों में मजदूर की मौत, आठ घायल

Fri, 19 Nov 2021 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
crime
शंकर रावत का फाइल फोटो । संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। हसनगंज के मोहान-महिलाबाद मार्ग पर ऊंचाद्वार के पास ट्रक ने रौंद दिया। बांगरमऊ, औरास व आसीवन थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हसनगंज। सलोनेपुर गांव निवासी शंकर रावत (28) शुक्रवार को अपने मौसा के घर बाइक से धौरा गांव जा रहा था। मोहान-महिलाबाद मार्ग पर ऊंचाद्वार गांव के सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इससे शंकर बाइक से सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। मृतक शंकर चार भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई रामलखन, लक्ष्मण व माता रामकुमारी, पत्नी बुधाना व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। शंकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोट से मौत होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बांगरमऊ। बिल्हौर-बांगरमऊ मार्ग पर पंचूपुरवा गांव के सामने ट्रैक्टर व टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो सवार जिला अंबेडरकर नगर निवासी महादेव की 14 वर्षीय बेटी शिखा, बांगरमऊ के कटरा निवासी 50 वर्षीय नीलम शर्मा व गोड़ा जिला गोंडा के बड़ीगांव थाना क्षेत्र के फुल्ला मुरऊ निवासी सोनू यादव (24) व टेंपो चालक बांगरमऊ के भटपुरी मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय राहिल घायल हो गए। टेंपो में फंसे चालक को एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बाहर निकाला। हादसे के बाद तीन किमी दूर तक जाम लग गया। टेंपो को टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को गंगा स्नान कराकर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकलवंशी। उन्नाव-बिठूर मार्ग पर पावा चौराहा पर मौरंग से भरा डंपर पलट गया। हादसे में कानपुर के नबीपुर निवासी डंपर चालक रवि व क्लीनर कप्तान घायल हो गए। सड़क किनारे रखी गुमटी डंपर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। चंद्रशेखर गौतम की फुट वियर दुकान में मौरंग भर गई। मंशाराम का छप्पर टूट गया। पुलिस ने डंपर चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक अन्य हादसे में दयालखेड़ा निवासी रामचंद्र (27) शुक्रवार को अपने छोटे भाई दीपक (9) के साथ बाइक से बांगरमऊ के नानामऊ घाट गंगा स्नान करने गया था। घर लौटते समय लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर सुभानीखेड़ा मोड़ के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। सीएचसी मियांगज से बाइक चला रहे रामचंद्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हेलमेट न लगाने से उसे गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed