फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

अवैध टेंपो स्टैंड रोकता एंबुलेंस का रास्ता

Mon, 08 Nov 2021 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
crime
शहर के मुख्य मार्ग पर जाम में फंसी एबुलेंस। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर की यातायात व्यवस्था यातायात माह में भी दुरुस्त नहीं हो पाई। शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम लगता है। सोमवार को भी सदर बाजार से जिला अस्पताल तक पूरे दिन जाम लगा रहा। अवैध टेंपो स्टैंड के कारण एंबुलेंस जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह दस बजे यातायात का दबाव बढ़ने से शहर के मुख्य मार्गों पर जाम लग गया। फुटपाथ से सड़क तक लगी दुकानों से वाहन का आवागमन प्रभावित रहा। बड़ा चौराहा, सदर बाजार, छोटा चौराहा, एबी नगर, गांधी नगर से जिला अस्पताल तक दिनभर यातायात रेंगता रहा। जिला अस्पताल के पास संचालित अवैध टेंपो स्टैंड पर आड़े-तिरछे वाहन सड़क पर खड़े होने से जाम लगा रहा। दोपहर को सदर बाजार में एंबुलेंस और छोटा चौराहा पर अधिकारी का वाहन जाम में फंसने पर यातायात पुलिस कर्मी हरकत में आए और उन्हें निकलवाया। जाम पूरे दिन लोगों के लिए मुसीबत बना रहा।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि सभी प्वाइंटों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। रामलीला मेले के कारण भीड़ ज्यादा है इससे कुछ परेशानी हो रही है। अवैध टेंपो अड्डे से हो रही समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed