फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

चलती बस में युवती ने दम तोड़ा

Sat, 18 Sep 2021 06:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
crime
काली पैंट शर्ट पहने बस चालक टीकम सिंह से पूछताछ करती पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। बिहार से दिल्ली जा रही वॉल्वो बस में बैठी युवती की एक्सप्रेसवे पर अचानक हालत बिगड़ गई। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार महिला अपने पति के टिकट पर बिहार के सीतामढ़ी जिले से दिल्ली जाने के लिए बैठी थी। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गैलारा गांव निवासी टीकम सिंह बिहार के सीतामढ़ी जिले की दीपक राज टूर एंड ट्रेवल एजेंसी की बस चलाता है। 16 सितंबर को वह 45 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए निकला। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ क्षेत्र के बदलीपुरवा फूड प्लाजा के पास शुक्रवार रात 11 बजे बस में सवार 20 वर्षीय युवती की अचानक हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस उसी बस से युवती को सीएचसी लाई। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रेवल कंपनी से संपर्क कर महिला के बारे में जानकारी जुटाई। पता चला कि महिला बिहार के सीतामढ़ी जिले के थाना मितौल के रजोपति निवासी विनय कुमार की पत्नी प्रेमावती है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि युवती 16 सितंबर को पति विनय कुमार की टिकट पर बस में बैठी थी। बिहार की पुलिस की मदद से परिजनों को जानकारी दे दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed