{"_id":"6137a51e8ebc3e2662438900","slug":"crime-unnao-news-knp6507847179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला लापता बच्चे का शव, हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में मिला लापता बच्चे का शव, हत्या का शक
विज्ञापन
दीपांशु का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। घरघटा गांव में दो दिन पहले रविवार सुबह खेलते समय लापता हुए चार वर्षीय बालक का शव घर से 100 मीटर दूर कुएं में मिला। एएसपी व सीओ बांगरमऊ समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या कर शव फेंके जाने के आरोप पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। परिजनों द्वारा एक युवक पर शक जताया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे थाने ले जाकर पूछताछ की। बच्चा कुएं में गिरा या किसी ने जानबूझ कर गिराया। इन दोनों बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
घरघटा गांव निवासी अशोक गुप्ता का चार वर्षीय बेटा दीपांशु रविवार सुबह 11 बजे घर के बाहर दरवाजे के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीओ आशुतोष कुमार ने औरास व आसीवन पुलिस की मदद से सोमवार शाम तक गांव में बच्चे की तलाश कराई पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। दो सिपाही गांव में छोड़कर वह लौट गए थे। मंगलवार सुबह छह बजे गांव की बच्चू गौतम की बेटी अनुराधा कुएं से पानी भरने गई तो बच्चे का शव देख चीख पड़ी। लापता बच्चे का शव मिलने की सूचना पर एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ बांगरमऊ आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और कुएं से शव को निकलवाया। शव देख परिजन बेहाल हो गए। बच्चे की नाक से खून आने से गले में चोट जैसा निशान दिखने की बात कही तो लोगों में आक्रोश फैल गया।
हत्या की आशंका जताए जाने पर एएसपी ने फील्ड यूनिट को मौके पर बुलवाया। खोजी कुत्ते की मदद से सुराग तलाशने की कोशिश की। कुत्ते की मदद से पुलिस ने छह घर खंगाले लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। परिजनों ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर शक जताया तो पुलिस ने उसे भी थाने ले जाकर पूछताछ की। युवक से भी पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो दिन पहले डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। शरीर में किसी तरह की चोट का निशान नहीं है। पोस्मार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान रणधीर मौर्य के अनुसार जिस कुएं में बच्चे का शव मिला उसमें सोमवार शाम को एक मुर्गा गिर गया था। मुर्गे को निकालने के लिए गांव का नीलकंठ कुएं में उतरा था। अगर बच्चे का शव कुएं में था तो नीलकंठ को क्यों नहीं दिखा।
प्रधान के अनुसार जिस कुएं में बच्चे का शव मिला, गांव के लोग उससे पानी भी भरते हैं। कुएं के पास पेड़ होने से उसके पत्ते पानी में न गिरें इसलिए पानी निकालने के बाद कुएं को बोरीनुमा पल्ली से ढक दिया जाता है। पानी भरने गई अनुराधा ने पल्ली को हटाया था। अगर बच्चा कुएं में खुद गिरता तो पल्ली हट जाती। शक है कि बच्चे को कुएं में फेंकने के बाद पल्ली को फिर ढक दिया गया।

औरास थानाक्षेत्र में कुएं से दीपांशु का शव मिलने के बाद जांच करते सीओ बांगरमऊ आशुतोष कुमार। संवा?- फोटो : UNNAO