फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

डंपर ने छात्रा को रौंदा, विरोध में चार घंटे जाम

Mon, 23 Aug 2021 07:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
crime
कोमल का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
अचलगंज। दुकान से किताब खरीदकर घर लौट रही इंटर की छात्रा को मिट्टी लदे डंपर ने रौंद दिया। स्थानीय लोगों ने डंपर समेत चालक को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। छात्रा की मौत से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से कोलुहागाड़ा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। हंगामा बढ़ता देख चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ने रिपोर्ट दर्ज कर मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाकर सभी को शांत कराया। चार घंटे बाद सड़क से लोगों के हटने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कुशलपुर गांव निवासी रघुवर लोधी की 18 वर्षीय बेटी कोमल इंटर की छात्रा थी। सोमवार सुबह 11 बजे वह अचलगंज कस्बा से किताब खरीदकर साइकिल से घर लौट रही थी। बेथर मॉडल स्कूल के पास मिट्टी से भरे डंपर ने उसे रौंद दिया। परिजन शव देख बेहाल हो गए। गुस्साए परिजनों ने कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर कोलुहागाड़ा मार्ग पर जाम लगा हंगामा शुरू कर दिया। एसओ राघवन कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के शांत न होने और हंगामा बढ़ता देख उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। सीओ बीघापुर एके राय, बारासगवर, गंगाघाट, सदर कोतवाली व बीघापुर का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीओ ने रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने और उचित मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा दिया। इस पर परिजन व ग्रामीण सड़क से हट गए। चार घंटे बाद जाम खुला। मृतका के पिता रघुवर सिंह ने डंपर नंबर के आधार पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ बीघापुर एके राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोमल चार बहन व एक भाई में सबसे छोटी थी। वह अचलगंज के राजकीय कन्या विद्यालय में इंटर की छात्रा थी। सोमवार को स्कूल बंद होेने पर वह एक किताब लेने अचलगंज कस्बा गई थी। घटनास्थल से दो सौ मीटर दूर कोमल की मां संता सब्जी बेच रही थी। बेटी की मौत की खबर पर वह घटनास्थल पर पहुंची तो शव देख गश खाकर गिर गई। अन्य परिजनों का भी रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकरमपुर में हुए बवाल के दौरान बिना बॉडी प्रोटेक्टर के पहुंची पुलिस खामियाजा भुगतने के बाद भी सुधार नहीं लाई है। हंगामा व सड़क जाम की सूचना पर बिना बॉडी प्रोटेक्टर के ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मामला गंभीर देख एसओ राघवन कुमार ने जीप भेजवकर बॉडी प्रोटेक्टर मंगवाए।

मृतका के पिता व अन्य ग्रामीणों ने सीओ एके राय को बताया कि खनन का परमिट जरूर है पर मानकों के विपरीत खनन किया जा रहा है। अधिक चक्कर लगाने के लिए डंपर चालक रफ्तार में डंपर निकालते हैं। कई डंपर बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे हैं। पूरे दिन डंपरों के निकलने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

सड़क हादसे में कोमल की मौत पर हंगामा कर रहे परिजनों को समझाते सीओ बीघापुर एके राय व निरीक्षक श्या?

सड़क हादसे में कोमल की मौत पर हंगामा कर रहे परिजनों को समझाते सीओ बीघापुर एके राय व निरीक्षक श्या?- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed