फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

अधिवक्ता की कार से डेढ़ लाख रुपये पार

Mon, 16 Aug 2021 08:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। अधिवक्ता की कार पंचर कर चोरों ने पीछे का शीशा तोड़कर बैग पार कर दिया। पीड़ित ने बैग में 1.50 लाख रुपये, चेक व अन्य प्रपत्र होने की बात कही। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कब्बाखेड़ा नई बस्ती निवासी अधिवक्ता दीपक तिवारी जीएसटी व आयकर का काम देखते हैं। मंगलवार कुछ दुकानदारों से जीएसटी का रुपया लेकर वह कार से सदर चौकी के पास हनुमान मंदिर फूल लेने के लिए निकले। दीपक के अनुसार मंगलवार को उनके घर पर रुद्राभिषेक का कार्यक्रम होना था। फूल लेने के दौरान ही उनकी नजर कार के पीछे के टायर पर पड़ी। कार पंचर देख वह हरदोई ओवरब्रिज स्थित पंचर की दुकान पहुंचे और वहीं स्टूल डालकर बैठ गए। दुकानदार भी टायर खोलकर बनाने लगा। इसी दौरान किसी ने पीछे के गेट की खिड़की का शीशा तोड़कर गेट खोला और रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। पीड़ित दीपक ने बताया कि बैग में 1.50 लाख की नगदी, कई वादकारियों की चेक व अन्य प्रपत्र थे। सदर चौकी पुलिस ने जांच के बाद यह देखने का प्रयास किया कि कहीं सीसीटीवी लगा है या नहीं। सीसीटीवी लगे न देख पुलिस ने पीड़ित से जानकारी ली। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed