फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

बीमारी से ऊबकर छात्रा ने जान दी

Tue, 10 Aug 2021 05:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
crime
बिछिया। मंगलवार दोपहर 20 वर्षीय बीएससी की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार छात्रा एक माह से बीमार होने से तनाव में थी। इसलिए उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव निवासी विंदाप्रसाद की 20 वर्षीय बेटी अंजना बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह एक माह से पेट की बीमारी से परेशान थी। मंगलवार दोपहर उसका शव घर के कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। घटना के वक्त पिता खेत गए थे। मां घर के बाहर मवेशियों को चारा देने गई थी। घर लौटने पर बेटी को फंदे से लटका देख सन्न रह गई। उसने पति को घटना की जानकारी दी। घर पहुंचा पिता बेटी का शव देखकर बदहवास हो गया। उसने बताया कि कि बेटी ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है। उसने पुलिस को दी तहरीर में भी बेटी के आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अंजना की मौत से मां उमाकांती, पिता विंदा प्रसाद, दो भाई सुरेंद्र व धर्मेंद्र का रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed