{"_id":"61018c6f8ebc3e58383f5f91","slug":"crime-unnao-news-knp642952264","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की लाश लेकर लौटा प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की लाश लेकर लौटा प्रेमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। बड़ी बहन के देवर के साथ चोरी-छिपे घर से दिल्ली गई युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। देवर उसका शव लेकर गांव पहुंचा और मायके पक्ष के लोगों और पुलिस को जानकारी दी। मृतका के पिता ने मौत का कारण जानने के लिए पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
टिकरा गांव निवासी रमाकांत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 नवंबर 2020 को उसकी 18 वर्षीय पुत्री शिवानी को ग्राम जिरिकपुर निवासी प्रदीप उर्फ रिंकू अपने साथ लेकर दिल्ली चला गया था। बेटी को ले जाने वाले प्रदीप के बड़े भाई को उसकी बड़ी बेटी ब्याही है। इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। मंगलवार रात बड़े दामाद कुलदीप ने फोन पर जानकारी दी कि शिवानी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई और प्रदीप उसके शव को लेकर अपने पैतृक गांव जिरिकपुर पहुंचा है। रमाकांत बेटी की ससुराल पहुंचा। बेटी की मौत की वजह जानने के लिए रमाकांत ने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।