{"_id":"60f9b7ee8ebc3e385038152e","slug":"crime-unnao-news-knp641813354","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा बाजार में तैनात होगी पुलिस पिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा बाजार में तैनात होगी पुलिस पिकेट
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में एएसपी शशि शेखर सिंह को अपने सुझाव देते व्यापारी। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पुलिस अब व्यापारियों की हर समस्या का समाधान तुरंत करेगी। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एएसपी ने व्यापारियों के साथ बैठकर कर सुरक्षा की रूपरेखा तय की है। व्यापारियों ने बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की। एएसपी ने कहा कि सराफा बाजार में पुलिस पिकेट लगवाई जाएगी। उन्होंने सभी से प्रतिष्ठान के बाहर सीसीटीवी व मुख्य गेट के बाहर चैनल लगवाने के लिए कहा।
पुलिस लाइन सभागार में बैठक में फतेहपुर चौरासी के हफीजाबाद निवासी व्यापारी रामबिलास ने एएसपी शशिशेखर सिंह को बताया कि दो माह पूर्व उन्होंने रिफाइंड की एजेंसी लेने के लिए एक युवक के जरिए 50 हजार रुपये जमा किए थे। कुछ दिन बाद पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। उन्होंने फतेहपुर चौरासी पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वहां से उन्हें बांगरमऊ भेज दिया गया। वह तब से अब तक दोनों थानों के चक्कर लगा रहे हैं। एएसपी ने तुरंत एसओ फतेहपुर चौरासी जावेद अख्तर को कार्रवाई के लिए कहा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को चोर निशाना बना रहे हैं। राह चलते ज्वैलरी कारोबारियों के साथ लूट की घटनाएं हो रही हैं। लूट का तो पुलिस खुलासा कर देती है पर चोरी की सैकड़ों घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका है। उन्होंने घटनाओं पर अंकुश लगाने और पूर्व की घटनाओं के खुलासे की मांग की। कहा कि जरूरतमंद व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराए जाएं। चुनाव के दौरान जमा कराए गए लाइसेंसी असलहे रिलीव किए जाए। हर माह जिले के सभी थानों में व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी जाएं और तत्काल निस्तारण कराया जाए।
पुरवा विधासभा क्षेत्र के व्यापार संघ के महामंत्री रामचंद्र लोधी ने कहा कि पुलिस रात्रि गश्त में लापरवाही कर रही है। गश्त न होने से चोर-लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। एएसपी ने सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया। कहा कि सराफा बाजार में पिकेट तैनात की जाएगी। रात्रि में गश्त बढ़ाने के साथ गश्त में लगे पुलिस कर्मियों को चेक भी किया जाएगा। इस दौरान बैठक में मौरावां के व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश चौरसिया, पदाधिकारी परियर निवासी योगेंद्र कटियार, उन्नाव विधानसभा व्यापार मंडल के महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।