फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

गमला कारीगर का शव मिला

Thu, 22 Jul 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
मृतक मोहित का फाइल फोटो । संवाद - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। ठेकेदार से मजदूरी के बकाया रुपये लेने गए गमला कारीगर का शव बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने किसी वाहन के कुचलने से मौत का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर निवासी मोहित (20) मंगलवार शाम मऊ निवासी गमला ठेकेदार से मजदूरी का बकाया 72 हजार रुपये लेने लखनऊ मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पास गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बुधवार सुबह उसका शव बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग ग्राम सुरसेनी कर्बला चौराहे के पास क्षत-विक्षत हालत हालत में सड़क पर मिला। मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई। फोटो देखकर परिजन कोतवाली पहुंचे और शव की पहचान की। मृतक की मां सरोज ने बताया कि मोहित को मऊ निवासी ठेकेदार तीन वर्ष पहले हैदराबाद में गमले बनाने के लिए ले गया था। लॉकडाउन में काम बंद होने से बेटा हैदराबाद से घर आ गया था। बेटे का मजदूरी का 72 हजार रुपये बकाया था। कई बार कहने के बाद भी ठेकेदार रुपये नहीं दे रहा था। उसने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से भी की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मृतक की मां ने मौत की वजह को संदिग्ध बताया है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि इस बात का पता लगाया जाएगा कि मोहित को ठेकेदार ने रुपये दिए थे या नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मोहित की मौत से मां सरोज, बड़े भाई अजय, राहुल व रोहित का रोकर बुरा हाल रहा।

गमगीन बैठी मृतक की मां सरोज (हरी नीली साड़ी में) । संवाद

गमगीन बैठी मृतक की मां सरोज (हरी नीली साड़ी में) । संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed