फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत

Thu, 22 Jul 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
नवाबगंज/सोनिक। दो स्थानों पर रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गौरा कठेरुआ गांव निवासी 32 वर्षीय कुलदीप सिंह खेती कर परिवार का गुजारा चलाता था। देर रात जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर कानपुर से लखनऊ जाने वाले अप ट्रैक को पार करते समय वह कासगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहचान करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुलदीप की मौत से भाई सूरज, बहन रश्मि, पत्नी पूजा और तीन बच्चों का रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

उधर, कानपुर थाना नौबस्ता के मछरिया गांव निवासी 25 वर्षीय नरेंद्र दही थाना क्षेत्र के टीकरगढ़ी गांव में मामा के घर पर रहकर नौकरी करता था। मंगलवार रात झंझरी गांव के बीच रेलवे लाइन को पार करते समय डाउन ट्रैक पर लखनऊ से कानपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। नरेंद्र की मौत की सूचना पर परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed