{"_id":"60f5b3ed8ebc3e69097d7a29","slug":"crime-unnao-news-knp641220437","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉर्पियो सवार लोगों ने ट्रक लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉर्पियो सवार लोगों ने ट्रक लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर पेरौरी बार्डर के पास रविवार रात स्कार्पियो सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर ट्रक व सात हजार रुपये लूट लिए। वारदात स्थल से 20 किलोमीटर आगे चालक-क्लीनर को खेत में फेंक कर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के मस्तीपुर निवासी अनुज सिंह ट्रक चालक है। वह अलीगढ़ जिले के छर्रा निवासी सुनील गुप्ता का 14 चक्का ट्रक चलाता है। फतेहपुर जिले का बृजेश कुमार ट्रक में क्लीनर है रविवार को अनुज और बृजेश हरदोई के संडीला से ट्रक लेकर आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज लकड़ी लादने जा रहे थे। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर औरास थाना क्षेत्र के पेरौरी बार्डर के पास रात करीब 10 बजे ओवरटेक कर सफेद रंग की स्कार्पियो ट्रक के आगे रुकी। स्कार्पियो से चार बदमाश उतरे। तीन बदमाश ट्रक में चढ़कर गए और तमंचे के बल पर चालक व क्लीनर के हाथ-पैर बांध दिए। बदमाशों ने चालक की जेब से सात हजार रुपये भी लूट लिए। करीब 20 किलोमीटर आगे ट्रक ले जाकर आदमपुर फैजुल्लानगर गांव के पास चालक व क्लीनर को खेत में फेंक दिया। किसी तरह रस्सियां खोलकर चालक व क्लीनर ने पुलिस को लूट की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को थाना ले आई। चालक ने अज्ञात स्कार्पियो सवार चार लोगों के खिलाफ लूट, मारपीट और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि खुलासे के लिए औरास पुलिस और स्वॉट टीम को लगाया गया है। सूत्राें के अनुसार एक संदिग्ध मोबाइल नंबर स्वॉट व सर्विलांस टीम के हाथ लगा है। जिसकी मदद से पुलिस लुटेरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।