{"_id":"60f077178ebc3e771a30c4b1","slug":"crime-unnao-news-knp640415359","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बना डंपर लूट ले गए कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बना डंपर लूट ले गए कार सवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज/पुरवा। कार सवार लुटेरों ने डंपर चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर पीटा फिर सड़क किनारे खंती में फेंककर डंपर लूट ले गए। रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय हसनगंज, पुरवा व अजगैन कोतवाली पुलिस पीड़ित को टरकाती रही। बाद में एसपी के आदेश पर हसनगंज पुलिस ने अज्ञात लुटेरों पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
घाटमपुर कानपुर देहात के हरचंदपुर गांव निवासी पवन कुमार डंपर चालक है। बुधवार रात 12 बजे वह क्लीनर अनूप के साथ हसनगंज कोतवाली के एक ढाबा पर खाना खाकर निकला। अजगैन-हसनगंज मार्ग पर कार सवारों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। कार से उतरे चार लुटेरे डंपर पर चढ़ गए। चालक पवन व क्लीनर अनूप को जमकर पीटा। रस्सी से हाथ पैर बांधकर उन्हें डंपर के केबिन में डाल दिया। एक लुटेरा डंपर लेकर चल पड़ा। कार में सवार दो अन्य लुटेरे डंपर के पीछे चल पड़े। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के ऊंचगांव के पास चालक व क्लीनर को फेंककर डंपर लेकर भाग गए। दोनों ने किसी तरह हाथ-पैर खोले और पुरवा कोतवाली जाकर पुलिस को जानकारी दी। पुरवा पुलिस ने मामला अजगैन का बता चलता कर दिया। अजगैन पहुंचने पर वहां की पुलिस ने हसनगंज कोतवाली जाने की बात कहकर चलता कर दिया। कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र निवासी डंपर मालिक सुरेश यादव ने एसपी आनंद कुलकर्णी को घटना की जानकारी दी। एसपी के आदेश के बाद हसनगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।