{"_id":"60f03b418ebc3ec2025c75ba","slug":"crime-unnao-news-knp6402905105","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पति की गैरमौजूदगी में बुधवार देर रात घर में घुसे लोगों ने महिला के सिर पर वजनी चीज से वारकर हत्या कर दी। आंगन में उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। घर में 17 वर्षीय बेटी व दो छोटे बेटों की मौजूदगी में वारदात का होना और किसी को इसकी भनक न लगने की बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। जांच में जुटी पुलिस ने परिजनों पर शक जताते हुए मृतका व उसकी बेटी के मोबाइल कब्जे में लिए हैं। पड़ोस में रहने वाले युवक को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है।
हुसैनगर निवासी बचान लोध अचलगंज के नेवरना मरोई निवासी युवक का ट्रैक्टर चलाता है। बुधवार को वह ट्रैैक्टर लेकर पुरवा कोतवाली क्षेत्र में खेत की जुताई करने गया था। घर पर उसकी 45 वर्षीय पत्नी पप्पी, 17 वर्षीय बेटी सलोनी, 12 वर्षीय बेटा लक्ष्मीकांत व 10 वर्षीय बेटा रजनीकांत था। रात 2:30 बजे सलोनी ने पिता को बताया कि मां का शव आंगन में लहूलुहान हालत में पड़ा है। उसने पड़ोसियों को भी इसकी जानकारी दी। भोर पहर पांच बजे घर पहुंचा बचान पत्नी का शव देख कांप गया। मौके पर सीओ कृपाशंकर, सदर कोतवाल अनिल सिंह पहुंचे और जांच की। पुलिस के अनुसार महिला का शव औधें मुंह (पेट के बल) मिला है। सिर पर वजनी चीज से वारकर उसकी हत्या की गई है। पीठ व सिर में चोट के निशान मिले हैं। शरीर में कमर के ऊपर कपड़े न होने पर बेटी ने पुलिस को बताया कि मां सिर्फ साड़ी का पल्लू डालकर ही सोती थी। इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
तीनों बच्चों से पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने किसी तरह का शोर या आवाज न सुनने की बात बताई। पुलिस को शक है कि रात में कोई व्यक्ति घर में दाखिल हुआ है। महिला के देख लेने पर राज छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी। सर्विलांस की मदद से कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीओ को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने सलोनी से उसके मोबाइल के संबंध में जानकारी ली तो उसने मोबाइल न होने की बात कही। सलोनी के छोटे भाई ने पुलिस को बहन के पास मोबाइल होने की जानकारी दी। घर में तलाश कराई गई तो बोरी के पीछे मृतका व उसकी बेटी का मोबाइल और पर्स मिला। मृतका के पर्स में दो हजार रुपये भी मिले हैं। मृतका के मोबाइल की काल डिटेल चेक करने पर बुधवार सुबह से गुरुवार सुबह चार बजे तक की कॉल डिलीट मिलीं। पुलिस सर्विलांस की मदद से यह पता लगा रही है कि बुधवार सुबह से गुरुवार सुबह तक मृतका की बेटी ने कब और किस-किस से कितनी बार बात की।
सुराग तलाशने के लिए फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ता घर के बाहर जाकर लौट आया। छत की नीचे की सीढ़ी में खून लगा मिलने पर अंदेशा है कि जान बचाने के लिए मृतका छत की ओर भागी तो उसे सीढ़ियाें से खींच लिया गया। जान बचाने के लिए महिला ने हत्यारों से संघर्ष भी किया। शव के पास बाल पड़े बालों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।