{"_id":"60d614eb8ebc3e2e087ceb13","slug":"crime-unnao-news-knp636444488","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसों में नौ लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। दो सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए। दही चौकी तिराहे पर सड़क किनारे खड़े डंपर से टेंपो भिड़ गया। इसमें डंपर चालक समेत टेंपो की पांच सवारियां घायल हो गईं। वहीं हरदोई-उन्नाव मार्ग पर गांव सुल्तानपुर में गुरुवार को बरातियों की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सोनिक। शुक्रवार सुबह दही चौकी तिराहे पर हुआ। कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे डंपर चालक ने चाय पीने के लिए दही चौकी तिराहे पर डंपर खड़ा कर दिया। तभी शहर से आठ सवारियां लेकर नवाबगंज जा रहा टेंपो डंपर में पीछे से घुस गया। टेंपो की चपेट में आकर डंपर चालक हमीरपुर जिला के कमरिया गांव निवासी 48 वर्षीय कल्लू, टेंपो सवार अजगैन के चमरौली निवासी 35 वर्षीय शहनवाज बानो पत्नी जान मोहम्मद, उसकी पांच वर्षीय बेटी शालिया, सोहरामऊ के जैतीपुर निवासी 21 वर्षीय विशाल, हसनगंज के झरहरा गांव निवासी 21 वर्षीय राजेश घायल हो गए। टेंपो चालक को फंसा देख पुलिस ने बाहर निकलवाया। पुलिस ने टेंपो व डंपर को कब्जे में लिया है।
गंजमुरादाबाद। गुरुवार शाम बांगरमऊ कस्बे से एक बरात हरदोई के कस्बा बिलग्राम गई थी। बरात में शामिल होने के बाद देर रात एक कार से बांगरमऊ नगर के कस्बा टोला निवासी जितेंद्र कुमार सिंह (28), राधा कृष्ण (45) तथा बांगरमऊ के ब्लाक रोड निवासी गगन (30) और थाना बेहटामुजावर के गांव गौरिया कला निवासी सरोज कुमार (26) वापस लौट रहे थे। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर गांव सुल्तानपुर में हरदोई की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए और चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।