फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

कार सवार युवती से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, पांच हिरासत में

Thu, 17 Jun 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। उमरावखेड़ा गांव में कार सवार युवती से छेड़छाड़ का गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस ने नौ माह पूर्व का वीडियो अब वायरल होने का दावा किया है। एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दावा किया है कि शुक्लागंज का एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ 18 सितंबर को गोकुलबाबा मंदिर आया था। भीड़ अधिक होने से उमरावखेड़ा के पास पेड़ के नीचे वैन रोककर उससे बातचीत करने लगा। मंदिर से ही उसके पीछे लगे बाइक सवार पांच लोग कार के पास पहुंच गए। उन्होंने युवती व उसके प्रेमी से नाम पते की जानकारी लेने के साथ युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपियों में एक ने वीडियो भी बनाया। गुरुवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पर दिख रहे आरोपी की पहचान उमरावखेड़ा गांव निवासी युवक के रूप में हुई है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के आधार पर उसके चार अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया गया है। युवती को लेकर कार से पहुंचे युवक को तहरीर देने के लिए बुलाया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed