फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

भड़काने वालों को गिरफ्तार न करने पर एसओ लाइन हाजिर

Thu, 17 Jun 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। 20 दिन पहले फतेहपुर चौरासी कस्बा के डाक बंगले के पास बोलेरो की टक्कर से पांच लोगों की मौत के बाद भीड़ को जाम लगाकर प्रदर्शन के लिए भड़काने वाले चिह्नित किए गए थे। एक संगठन के कार्यकर्ता समेत 17 नामजद व 150 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। चिह्नित लोगों को गिरफ्तार न करने पर एसओ को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी में लोगों को भड़काने में कार्यकर्ता पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी न होने को एसपी आनंद कुलकर्णी ने गंभीरता से लेकर एसओ फतेहपुर चौरासी संतोष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। इनकी जगह पर मौरावां थाना प्रभारी जावेद अख्तर को फतेहपुर थाना की कमान सौंपी गई हैं। बुधवार को अकरमपुर में उपद्रव के दौरान सदर कोतवाली पुलिस द्वारा जो रिपोर्ट दर्ज की गई, अभी तक भीड़ को उपद्रव करने के लिए उकसाने वाले इस कार्यकर्ता का नाम नहीं शामिल किया गया है। एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि 250 अज्ञात लोगों में इसका नाम शामिल कर गिरफ्तार किया जाएगा। बताया कि चंद्रशेखर, शांति समेत पांच अन्य लोगों को भी भीड़ को भड़काने में चिह्नित किया गया है। जल्द उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed