{"_id":"60a16cbd8ebc3e8d384badd1","slug":"crime-unnao-news-knp6287950163","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में भिड़े पूर्व व वर्तमान ग्राम प्रधान, ताबड़तोड फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में भिड़े पूर्व व वर्तमान ग्राम प्रधान, ताबड़तोड फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां(उन्नाव)। थानाक्षेत्र के गांव दरेहटा में चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान व उसके चचेरे भाई को हमलावरों ने घेरकर मारापीटा व ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रधान के सीने व साथ रहे चचेरे भाई के पैर में गोली लगी है। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने पूर्व प्रधान व उसके साथियों पर हमले का आरोप लगाया है।
दरहेटा गांव के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान अवधेश कुमार चौरसिया (50) व पूर्व प्रधान वेद प्रकाश यादव के बीच गांव में देवी मंदिर के चबूतरे पर होेने वाली बैठकी को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। पूर्व प्रधान चबूतरे पर लोगों के बैठने पर एतराज कर रहे थे। जबकि वर्तमान प्रधान ग्रामीणों का समर्थन कर रहे थे। रविवार देर शाम गांव के तमाम लोग चबूतरे पर बैठे थे। तभी प्रधान अवधेश कुमार पारिवारिक सदस्यों व समर्थकों के साथ मिलने पहुंचे। यह देखकर पूर्व प्रधान वेद प्रकाश यादव व उनके पक्ष के लोग गाली गलौज करते हुए हमलावर हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
इसी दौरान पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने कई राउंड फायरिंग की। एक गोली ग्राम प्रधान के सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। यह देख उनके समर्थकों ने पूर्व प्रधान पक्ष पर हमला कर दिया। इस पर वह फायरिंग करते हुए भाग निकले। फायरिंग में ग्राम प्रधान अवधेश का चचेरा भाई अंकित कुमार (30) व परिवार के अन्य सदस्यों में सतीश (25) व राहुल कुमार (30) भी छर्रे लगने से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ रघुवीर सिंह व एसओ राजेंद्र राजावत फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि पूर्व और वर्तमान प्रधान में विवाद चल रहा था। रविवार देर शाम को पूर्व प्रधान पक्ष ने वर्तमान प्रधान व उनके समर्थकों पर हमला कर घायल कर दिया है। घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। तहरीर और तफ्तीश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।