फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 15 May 2021 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
crime
चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ से युवक का शव लटकता मिला। घटना से एक दिन पहले वह बिना किसी को कुछ बताए घर से चला गया था। परिजनों के अनुसार सड़क हादसे में हाथ फ्रैक्चर होने के बाद से वह तनाव में था। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मोहित (19) पुत्र राम सागर कुछ दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया था। बड़े भाई रोहित ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद वह तनाव में रहता था। शुक्रवार रात 8 बजे वह घर में से बिना कुछ बताए निकल गया। देर रात तक घर न लौटने पर खोजबीन की गई पर उसका पता नहीं चला। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने घर से कुछ दूर पर आम के बाग में मोहित का शव पेड़ से लटका होने की जानकारी दी। शव देख परिजन बदहवास हो गए। परिजनों ने मोहित द्वारा आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed