फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

प्रधान पर हमला करने वाले दो युवकों को पकड़ा

Sat, 15 May 2021 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
crime
अचलगंज। ग्राम प्रधान पर हमला करने वाले युवकों को भीड़ ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने उन्हें देर रात थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम बदरका के नव निवार्चित प्रधान संजय यादव अपने साथी मधुर अवस्थी के साथ बाइक से कानपुर की ओर जा रहे थे। बदरका के आगे सुपासी की ओर से दो युवक बाइक से निकले और बाइक में टक्कर मार दी। इसी बीच उनका एक तीसरा साथी भी आ गया। तीनों ने मिल कर संजय यादव व मधुर अवस्थी को पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने दो हमलावरों को पकड़ लिया। तीसरा बाइक छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने दोनों को बदरका चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। प्रधान पर हमले की जानकारी पर चौकी पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। पुलिस हिरासत में आरोपियों को थाने भेज दिया गया। संजय यादव की तहरीर पर हुलासखेड़ा निवासी विनोद कुमार, नीरज व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। देर रात दोनों आरोपियों को थानेे से छोड़ दिया गया। एसओ राघवन कुमार ने कोरोनाकाल में खराब स्थितियों के कारण आरोपियों को छोड़ने की बात कही। सीओ कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed